बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है। स्थानीय पार्टी कार्यालय में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में मिठाइयां बांटी गयी। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष राजकिशोर टुनटुन, महामंत्री योगेश चंद्रवंशी ने कहा कि एक आम कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना मजबूत संगठनात्मक परंपरा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...