बिहारशरीफ, मार्च 22 -- एकंगरसराय में नीलगायें फसलों को कर रहीं बर्बाद किसान ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग फोटो : नीलगाय: खेतों में फसल को नष्ट करती हुई नीलगाय। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के दर्जनों गांवों में नीलगाय खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद कर रही है। इससे किसान परेशान हैं। औंगारी पंचायत के चकदह, नकदोई, मुसहरी, दाबा बिगहा, पारिख, औंगारी, बडराज, दरियाचक, जैतीपुर, मांसिगपुर, कोरथु, मंडाक्ष, पुलपर, बरछी बिगहा समेत कई गांवों के किसानों की गेहूं, मसूर, चना, सरसों सहित तरबूज, ककड़ी, भिंडी जैसी फसलें नष्ट हो रही हैं। किसान सर्वेश प्रसाद, राज मनोरंजन सिंह, मिथिलेश प्रसाद, अनिल प्रसाद, सुभाष कुमार सिन्हा समेत दर्जनों किसानों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से नीलगायों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.