बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- फोटो : पल्स पोलिया-एकंगरसराय में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्यकर्मी। एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय अस्पताल से सोमवार को पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्नेहलता वर्मा, मैनेजर हेमंत कुमार ने बताया कि पहले यह अभियान 14 से 18 दिसंबर तक चलना था। अब यह 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा। पूरे बाजार में रैली निकालकर बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी पर्यवेक्षक, टीकाकर्मी व डीपो होल्डर को दे दी गयी है। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलायी जाएगी। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। छूटे हुए बच्चों को टीका देने के लिए 22 को अभियान चलेगा। जागरूकता रैली में नोडल पदाधिकारी उमेश प्रसाद, बीएचएम राकेश कुमार, अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.