बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- लोगों को डाकघर के माध्यम से संचालित योजनाओं की दी जानकारी फोटो : डाक रथ-एकंगसराय में बुधवार को डाक जीवन बीमा रथ का स्वागत करते लोग। एकंगरसराय, निज संवाददाता। डाक विभाग द्वारा निकाला गया डाक जीवन बीमा रथ बुधवार को एकंगरसराय पहुंचे। एकंगरसराय उप डाकघर में रथ का स्वागत किया गया। इसमें माध्यम से डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। रथ ने निश्चलगंज, ओप, मदनपुर, धुरगांव, पसंघी, बादराबाद, एकंगरडीह, औंगारी शाखा डाकघरों का भी भ्रमण किया। एकंगरसराय में पोस्टमास्टर सुनील कुमार, एकंगरडीह में बीपीएम मुकेश कुमार सिन्हा, एबीपीएम सुनीता देवी, निश्चलगंज में बीपीएम सुरेश प्रसाद, ओप में बीपीएम आकाश कुमार, गोपाल कुमार, औंगारी में बीपीएम रविशंकर कुमार, पसंघी में बीपीएम सुरेन्द्र प्रसाद, मदनपुर में बीपीएम राजीव कुमार, धुरगा...