बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड जदयू कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. सियाशरण ठाकुर की दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। विधायक रुहेल रंजन ने बताया कि वे पार्टी के वफादार सिपाही थे। हमेशा पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करते रहें। कई सालों तक जिले में पार्टी की कमान संभाली। सभी को साथ लेकर चले। उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के जिलाध्यक्ष रहें। मौके पर आरके मुखिया, सर्वेश प्रसाद, सुभाष कुमार सिन्हा, कांतु पासवान, कुमार राज मनोरंजन सिंह, धनंजय पासवान, सतीश प्रसाद, मिथलेश प्रसाद, संजय गांधी, धर्मेन्द्र कुमार, श्रीकांत, वीगन प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.