बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- पुलिस ने एसटीएफ की मदद से पार्थू गांव में की छापेमारी हथियार बनाने के सामान व उपकरण के साथ एक गिरफ्तार एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पार्थू गांव में स्थानीय पुलिस ने एसटीफ की मदद से छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में हथियार बनाने के सामान व उपकरण जब्त किये गये हैं। इसके साथ ही घर के मालिक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को स्थानीय थाना में हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर सुनील कुमार के घर में छापेमारी की गयी। घर से अर्धनिर्मित 16 पीस बट, दो पीस बैरल, चार पीस ट्रिगर गार्ड, ट्रिगर के साथ पेचकस, हथौड़ी, ब्लेड, नट-बोल्ट समेत दर्जनों औजार बरामद किये गये। बरामद सामान से लगता है कि यहां भारी मात्र...