बिहारशरीफ, मई 21 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी ने बुधवार को इस्लामपुर विधानसभा के एकंगरसराय प्रखंड में 'अतिपिछड़ा जागाओ, बिहार बचाओ यात्रा को लेकर जनसंपर्क किया। पारथु, लोढ़ीपुर, बदलपुर, राढ़ील और सालेपुर गांवों में लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों और युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के नाम पर धोखा कर रही है। विरमणी प्रसाद ने कहा कि लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनकी आवाज सुनी नहीं जा रही। ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी से उम्मीद जताई कि यह उनकी समस्याओं को सदन तक पहुंचाएगी। मौके पर अर्जुन प्रसाद, रूपलाल राउत, मुंद्रिका प्रसाद, अनिल कुमार चंद्रवंशी, किशोरी प्रसाद बिंद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.