बिहारशरीफ, मार्च 18 -- एकंगरसराय जामा मस्जिद में हुई रमजान की पहली तरावीह मुस्लिम समुदाय ने की अल्लाह की इबादत फोटो: नमाज : एकंगरसराय जामा मस्जिद में रमजान की इबादत के बाद गले मिलते हुए। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की जामा मस्जिद में रमजान माह की पहली तरावीह की नमाज पूरी हुई। मुस्लिम समुदाय ने मिलकर अल्लाह की इबादत की। जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मशरूर अहमद की अगुआई में सभी ने तरावीह की नमाज अदा की। सचिव मो. हैदर अली ने कहा कि अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ दीनी तालीम भी जरूरी है। उन्होंने इसे आखिरत के लिए महत्वपूर्ण बताया। मौके पर मस्जिद के अध्यक्ष मो. गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य लोगों ने ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद मिठाई बांटी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.