प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- पुलिस लाइन में चल रहे राज्य क्रिकेट टूनामेंट स्मृति कप अंडर-14 में बुधवार को आखिरी लीग मैच खेला गया। इसे एएस हनुमानगंज प्रयागराज की टीम ने जीत लिया। एनएस क्रिकेट एकेडमी रायबरेली की टीम को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही एएस हनुमानगंज प्रयागराज की टीम ने 25 ओवर के मैच में 143 रन बनाए। शिवम ने 52, शिखर ने 14 और प्रिंस ने 15 रन का योगदान दिया। रायबरेली की ओर से आदविक ने दो, अनिरुद्ध, आदर्श और कपिल ने एक-एक विकेट लिया। रायबरेली की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी और आठ रन से पराजित हो गई। आदर्श बाथम ने 49, जिगर पांडेय ने 24, आदर्श सिंह ने 23 और अभिनव ने 20 रन बनाए। हनुमानगंज की ओर से आयुष्यमान, मयंक ने 2-2 और शिवेंद्र ने एक विकेट लिया। चार से होगा क्वार्टर फाइनल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.