बरेली, दिसम्बर 6 -- सेना सेवा कोर (एएससी) के 265 वर्ष पूरे होने पर बलिदानियों के शौर्य को सलाम करने के लिए शुक्रवार को नौ सदस्यीय साइकिल रैली रवाना की गई। यह रैली बरेली से दिल्ली तक वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का संदेश लेकर जाएगी। आठ दिसंबर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि के साथ इसका समापन होगा। कोर दिवस का जश्न मनाने के लिए कैंट के एएससी बटालियन के पीटी मैदान में शुक्रवार को सुबह से ही यूबी एरिया के सैनिकों का जमावड़ा लग गया। मुख्य अतिथि चीफ ऑफ स्टाफ यूबी एरिया मेजर जनरल आईएस गिल ने एएससी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए जवानों को कोर दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, पांच से आठ दिसंबर तक चलने वाली यह रैली स्वस्थ जीवनशैली, सड़क सुरक्षा जागरूकता और सैन्य भावना को बढ़ावा देगी। रैली के शुभारंभ के दौरान ब्रिगेडियर गगनदीप सि...