संभल, मार्च 27 -- पीस कमेटी की बैठक के दौरान सदर कोतवाली में एएसपी डॉ. श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयानों पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सांसद जियाउर्रहमान ने इन बयानों की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन को संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि संभल में भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है, लेकिन अधिकारी बेवजह बयानबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि संभल के अधिकारी बयानबाजी की होड़ में लगे हैं ताकि वे उच्च राजनेताओं की नजरों में आकर प्रमोशन हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि शहर में अमन-चैन बनाए रखने के बजाय अधिकारी ऐसे बयान दे रहे हैं जो समाज में तनाव बढ़ा सकते हैं। सांसद ने कहा कि जहां पहले सड़कों पर नमाज अदा की जाती थी, उसे रोकने पर कुछ लोगों को एतराज था, लेकिन अब भी कई ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.