आजमगढ़, फरवरी 12 -- मेंहनगर। एएसपी सिटी मधुबन सिंह ने गुरुवार को मेंहनगर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मलखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला हेल्प डेस्क सहित रिकॉर्ड रजिस्टर का बारीकी से जांच किया। थानाध्यक्ष संजय सिंह साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचना, कुर्की, जप्ती, वारंट आदि की समीक्षा की। त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। अपराध पर नियंत्रण रखने को लेकर पुलिस कर्मियों को 24 घंटे क्षेत्र में गश्त करने के लिए आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान अपराध इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव, एसआई मुहम्मद आलम, हेड कांस्टेबिल उमाशंकर प्रसाद सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.