बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। पेंशनर्स की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण को निर्देशित किया। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की। पुलिस पेंशनर्स की पेंशन, चिकित्सा सुविधाएं, पारिवारिक पेंशन, लंबित प्रकरणों एवं अन्य व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना। संबंधित शाखाओं, अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को स्पष्ट निर्देश दिए। पेंशनर्स को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाएगा। पेंशनर्स की सराहना करते हुए बताया कि उनके द्वारा अपने सेवाकाल में पुलिस विभाग के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ किए गए कार्...