बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बुधवार को कोतवाली उतरौला में नवास्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के कार्य, उद्देश्य तथा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की भी जानकारी प्रदान की, ताकि महिलाएं व बालिकाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त सभी कर्मियों से कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है। कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.