मिर्जापुर, जनवरी 3 -- लालगंज। माघ मेले के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और संभावित यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की रूपरेखा तैयार की। एएसपी (सीटी) नितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुनेंद्र पाल और थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने लालगंज-मांडा मार्ग पर जनपद सीमा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बॉर्डर प्वाइंट पर चेक पोस्ट की व्यवस्था, बैरियर लगाने, वाहनों की सघन जांच और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माघ मेला के दौरान प्रयागराज की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.