बलिया, फरवरी 4 -- बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को बांसडीह कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रों के रख-रखाव व यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम मोहल्ला के नाम को जोड़ना व साइबर से जुड़े मामलों की जानकारी ली। एएसपी ने कार्यालय के रजिस्टरों का अवलोकन किया और अभिलेखों के रख-रखाव के बारें में जवानों से पूछताछ की। उन्होंने थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने, लोगों की समस्यायों का समय पर निस्तारण करने, लम्बित विवेचना को समय पर पूर्ण करने आदि का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ बांसडीह जय शंकर मिश्रा, कोतवाल बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.