मऊ, जनवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक के लिए अभ्यास कराया गया। इस दौरान एएसपी ने पुलिस कर्मियों को प्रत्येक विषम परिस्थतियों से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह साप्ताहिक परेड का निरीक्षण एएसपी ने किया। निरीक्षण के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 और थानों से आए वाहनों की गहनता के साथ चेकिंग किए। साथ ही साथ पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए चेकिंग किए। एएसपी ने पुलिस लाइन में चल रही आरटीसी का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक, पुलिस...