बहराइच, दिसम्बर 30 -- बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल की दौड़ कराई गई। टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में निर्देशित किया गया। उसके बाद अर्दली रूम कर दिए गए। परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया साथ ही मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...