आगरा, फरवरी 23 -- जनपद के कस्बा सहावर स्थित थाना का सोमवार को एएसपी सुशील कुमार ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। एएसपी सुशील कुमार सोमवार को थाना सहावर पहुंचे। यहां उन्होंने थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने, अभिलेखों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया। एएसपी ने थाना परिसर, बैरक, बंदीगृह, भोजनालय का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को भी परखा। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर सहावर विजेंद्र सिंह सहित अन्य पुल...