बागपत, नवम्बर 29 -- चौधरी केहर सिंह शूटिंग रेंज में शुक्रवार को चतुर्थ प्रमेंद्र मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभांरभ हुआ। निशानेबाजों ने पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, एसडीएम मनीष चौहान, कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह, स्कूल के सचिव डा मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पिस्टल व राइफल वर्ग की स्पर्धाओं में निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। आईएसएसएफ 10 मीटर पिस्टल में वर्ग में श्रवण तोमर ने 600 में 582 अंक, सागर तोमर ने एनआर 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 में 390 अंक प्राप्त किये। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन श्रवण व सागर के अलावा जूनियर वर्ग में आबिद पूनिया और वसीर रहमान ने संयुक्त रूप से 200 म...