मैनपुरी, जनवरी 9 -- करहल। नगर में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के उद्देश्य से एएसपी राहुल मिठास ने पुलिस बल के साथ गश्त किया और संदिग्ध स्थानों पर जांच पड़ताल की। एएसपी ने गश्त कर आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शुक्रवार को एएसपी राहुल मिठास नगर के प्रमुख स्थानों पर गश्त करते हुए मैनपुरी-इटावा मार्ग होते हुए करहल स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे। जहां चाय की टपरी पर बैठे युवकों की तलाशी ली और आसपास के माहौल का निरीक्षण किया। टपरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। दुकानदार से बात करते हुए बेहतर गुणवत्ता कमरा लगवाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके। इस मौके पर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी, चौकी प्रभारी सतीश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिं...