प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- कुंडा, संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी अभियुक्तों के स्वास्थ्य की जानकारी करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने जा रहे एएसपी के सुरक्षा में लगी जिप्सी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे जिप्सी पर सवार पुलिस लाइन में तैनात छह सिपाही घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां से सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया। हथिगवां पुलिस शनिवार को भोर में तीन इनामी अभियुक्तों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो घायल हो गए जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा था। मामले की जानकारी होने पर एएसपी संजय राय सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में घायलों का हाल जानने के बाद वह घटना स्थल को रवाना हुए। जैसे उनका काफिला नगर के सब्जी मंडी हाईवे पर पहुंचा, सुरक्षा में लगी जिप्सी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे जिप्सी पर सवार 26 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.