संभल, जनवरी 1 -- एएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास में पति समेत ससुराल पक्ष के 9 लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी पीड़िता मंजू उर्फ मंजीत ने दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले गांव तिगरी फतेहपुर, कोतवाली संभल निवासी महीपाल के साथ हुई थी। शादी में उसकी मां ने करीब पांच लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल समेत घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि कुछ समय बाद पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी व ननदों ने और पांच लाख रुपये नकद व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। नौ जून को ससुरालियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह अपने मायके पहुंची और पर...