औरैया, दिसम्बर 14 -- औरैया, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों बिधूना, दिबियापुर और औरैया की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बीएलओ द्वारा चिन्हित एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची जनपद की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि एएसडी मतदाताओं की सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट के डीईओ पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए अलग से लिंक भी जारी किया गया है, जहां आमजन चिन्हित एएसडी मतदाताओं का विवरण देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से एएसडी श्रेणी में चिन्हित हो गया है तो संबंधित मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ, उप जिलाधिकारी/नि...