सीवान, जनवरी 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की पुलिस अवर निरीक्षक पदों के लिए प्रारंम्भिक परीक्षा शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, आर्य कन्या हाई स्कूल, राजवंशी देवी गर्ल्स हाई स्कूल, ब्रज किशोर हाई स्कूल, डीएवी हाई स्कूल व जीडीके हाई स्कूल रसीदचक समेत पंद्रह परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार को होगी। दो पाली की परीक्षा में पहली पाली में 7728 जबकि दूसरी पाली में 7718 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल सह गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़न दस्ता दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केन्द्रों पर जैमर लगाए गए हैं, सीसीटी...