भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एएसआई यानी एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के भागलपुर चैप्टर द्वारा आयोजित सर्जिकल वीक की शृंखला के तहत शनिवार को क्षेत्रीय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार व सर्जरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मृत्युंयज कुमार ने किया। इसके बाद 27 डॉक्टरों ने रक्तदान किया। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने कहा कि कुल मांग की तुलना में महज 15 प्रतिशत खून स्वैच्छिक रक्तदान के जरिए मिलता है। ऐसे में मरीज को खून की जरूरत हो तो मरीज के परिजनों, मित्रों, रिश्तेदारों व अपनों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। एएसआई भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. सीएम सिन्हा, सचिव डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. बीके जायसवाल, डॉ. जेपी सिन्हा, इमरजेंसी प्रभारी डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.