दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया के बिहार चैप्टर का वार्षिक कॉन्फ्रेंस डीएमसीएच में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन के लिए शनिवार को बिहार के पदाधिकारियों ने लोकल आयोजन समिति के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। डीएमसीएच के सर्जरी विभाग में कॉन्फ्रेंस के आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस मौके पर एएसआई के राज्य सचिव डॉ. मनीष मौजूद थे। डॉ. मिश्रा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इसके माध्यम से पीजी छात्रों को स्किल डेवलेपमेंट में काफी मदद मिलेगी। कॉन्फ्रेंस में देशभर से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक कठिन ऑपरेशन का लाइव डिमॉन्सट्रेशन देंगे। कॉन्फ्रेंस के दौरान यहां के चिकित्सक और पीजी छात्र नई तकनीकों से रू-ब-रू हो सकेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.