वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 2 -- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक की गोलियों से भूनकर हत्या का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। इस हत्या की साजिश पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी रहे मुनीर गैंग के करीबी हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने रची थी। हालांकि जुबैर खुद मौके पर मौजूद नहीं था। उसके दोनों शूटर भाईयों ने गोलियां चलाई थीं। पकड़े गए आरोपी ने दोनों को अपने घर में ठहराया था। साथ ही घटनास्थल के पास छोड़ने और वापस बॉर्डर क्रास कराने में सहयोग किया था। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार साल 2018 में हुए शाहबेज हत्याकांड में जेल गए जुबैर को शिक्षक पर मुखबिरी का शक था। इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमीरनिशा रोड स्थित खयावान हिलाल (कोठी राधा वीडी) हसन मंजिल निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.