अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी व आगरा विश्वविद्यालय को एक जिला, एक व्यंजन के उत्पाद के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज में ओडीओसी उत्पादों का चयन किया जाना है। पूर्व में चयनित किए गए उत्पादों पर फैसला नहीं लिया जा सका है। नए सिरे से उत्पादों का प्रस्ताव शासन ने मांगा है। एक जिला, एक उत्पाद की तर्ज पर शासन ने एक जिला, एक व्यंजन को लेकर खाका तैयार किया है। प्रदेश सरकार ने बजट में भी इसका जिक्र किया है। अलीगढ़ जनपद से व्यंजन के चयन की जिम्मेदारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, हाथरस, एटा व कासगंज की जिम्मेदारी आगरा विश्व विद्यालय को दी गई है। पूर्व में हाथरस से रबड़ी, एटा से चिकोरी, कासगंज से मूंग का दालमा व अलीगढ़ से कचौड़ी प्रस्तावित की गई है। लेकिन इसमें शासन स्तर से फे...