अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़। एएमयू के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2026 उत्साह, बौद्धिक जिज्ञासा और वैज्ञानिक ऊर्जा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून ने अपने संबोधन में सर सीवी रमन की वैज्ञानिक यात्रा में निहित समर्पण, दृष्टि और दृढ़ता को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसके सिंह ने रमन के जीवन और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर रोचक तथ्य साझा किए। उन्होंने कहा कि रमन की खोज इतनी क्रांतिकारी थी कि घोषणा के मात्र दो वर्षों के भीतर उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त हो गया। चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज की वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. डी. इंदुमति ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व और रमन के कार्य की निरंतर प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ. फातिमा एसएचईए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.