अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू में राव दानिश हिलाल हत्याकांड के एएमयू वीसी ने कड़ा फैसला लिया है। अब कैंपस में बाहरी तत्वों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। एएमयू गेट पर छात्र, कर्मचारी, प्रोफेसर को आई-कार्ड दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। शुक्रवार को एएमयू वीसी प्रो. नईमा खातून ने रजिस्ट्रार, पीवीसी, प्रॉक्टर टीम के साथ बैठक की। कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर चर्चा हुई। एएमयू वीसी ने एएमयू प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैंपस में बाहरी तत्वों पर रोक लगाई जाए। बाब ए सैयद, शताब्दी गेट पर प्रवेश के दौरान संघन तलाशी हो। छात्र, कर्मचारी, प्रोफेसर व अन्य वर्करों की आई कार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। जिसे शुक्रवार शाम से पूरे परिसर में लागू कर दिया गया। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया क...