अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर रचना कौशल द्वारा लगाए गए आरोप पर एएमयू इंतजामिया ने दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट एएमयू वीसी को सौंपेंगी। राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर रचना कौशल ने विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी पर गंभीर साम्प्रदायिक टिप्पणियां करने, पद और अधिकारों का दुरुपयोग करने और कार्यस्थल को शत्रुतापूर्ण बनाने का आरोप लगाया है। जिसके संबंध में उन्होंने वीसी को शिकायत पत्र भी सौंपा है। आरोप लगाया है कि वह पिछले 27 वर्षों से केवल हिंदू होने की वजह से मानसिक, पेशेवर और संस्थागत उत्पीड़न झेल रही हैं। विभागाध्यक्ष पर अधिकारों का दुरुपयोग करने और कार्यस्थल को शत्रुतापूर्ण बनाने का आरोप लगाया है। सबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.