अलीगढ़, सितम्बर 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अंग्रेजी साहित्य का ड्रामा और थिएटर के माध्यम से पढ़ाने वाली एएमयू प्रोफेसर विभा शर्मा को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुक्रवार को विज्ञान भवन में दिया गया। वहीं शुक्रवार रात प्रो. विभा समेत सभी चयनित शिक्षकों से पीएम मोदी ने भी मुलाकात की। एएमयू प्रोफेसर को मिला पुरस्कार भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। जिसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और 50 हजार का नकद पुरस्कार की राशि से सम्मानित किया गया। प्रो. शर्मा एएमयू में जनसंपर्क प्रभारी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं। एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित की है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.