अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू प्रोफेसर नवेद खान पर साढ़े चार लाख रूपए हड़पने का मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रोफेसर की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को उन पर स्कूल सोसाइटी पर कब्जे का आरोप लगाते हुए सगी बहन ने डीएम से शिकायत की। मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। मेडिकल रोड स्थित शहनाज मंजिल निवासी मो.फैसल खान दिल्ली के जामिया हमदर्द मैनेजमेंट में में प्रोफेसर हैं। उनके द्वारा थाना सिविल लाइन में छोटे भाई नवेद खान जो कि एएमयू के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च में प्रोफेसर हैं। उनके खिलाफ साढ़े चार लाख रूपए उधार लेकर नहीं लौटाने आदि आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को नवेद की बहन डा. हुमेरा खान ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप है कि हिन्दुस्तानी एजुकेश...