अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़। एएमयू के महिला पॉलिटेक्निक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्या डॉ. सलमा शाहीन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा, उद्योग और समाज को तीव्र गति से रूपांतरित कर रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे प्रारंभिक स्तर से ही इन तकनीकों को समझें और उनसे जुड़ें। कार्यशाला में 80 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। सत्रों का संचालन कृत्रिम बुद्धिमत्ता अंतःविषय केंद्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. जुनैद अली रेशी ने किया। कार्यशाला का समन्वयन अमराह मरियम ने किया। शोध लेखन-प्रकाशन पर विशेषज्ञ व्याख्यान अलीगढ़। एएमयू के अजमल खां तिब्बिया कॉलेज में इल्मुल-अदविया विभाग द्वारा "सिनॉप्सिस, शोधप्रबंध एवं शोध-पत्र लेखन में सामान्य समस्याएँ" विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.