अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ऐतिहासिक क्रिकेट पवेलियन पर भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद में आयोजित टी-20 ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आठ टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मैच में एएमयू ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और बीकमपुर स्टेट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बीकमपुर स्टेट क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पूरी टीम 19.3 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएमयू टीम ने आक्रामक और अनुशासित बल्लेबाजी का परिचय देते हुए मात्र 12.5 ओवर में 135 रन बनाकर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम (ई) अलीगढ़ पंकज कु...