अलीगढ़, मार्च 8 -- एएमयू के अंदर आज भी जिन्नावादी सोच के कुछ लोग: सांसद -सांसद सतीश गौतम बोले, रंगों से परहेज है तो घर में रहें फोटो- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटवाने के बयान दे चुके सांसद सतीश गौतम ने शनिवार को कहा कि एएमयू के अंदर जिन्नावादी सोच के कुछ लोग आज भी मौजूद है। ऐसी सोच रखने वालों लोगों की वजह से ही होली के आयोजन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। सांसद ने विद्यानगर स्थित कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि होली मनाने की अनुमति देकर एएमयू प्रशासन ने काफी अच्छा काम किया है। एएमयू में हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी धर्मों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में सभी को अपने-अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाने का अधिकार है। इस पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए। एएमयू ने अनुमति देकर धर्म निरपेक्षता की भावना का संदेश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.