अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के मामले में एसआईटी जांच होगी। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। मामला एएमयू की 41 बीघा जमीन से जुड़ा है, जिस पर पिछले वर्ष नगर निगम ने अपनी जमीन बताते हुए कब्जा लिया था। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने पिछले दिनों एएमयू की जमीन पर अतिक्रमण एवं प्रकरण की एसआईटी जांच कराए जाने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद हाल ही में गृह विभाग द्वारा अलीगढ़ कमिश्नर को पत्र भेजा गया। इसी क्रम में अपर आयुक्त प्रथम अखिलेश यादव ने डीएम से इस मामले में बिन्दुवार आख्या मांगी है। अब प्रशासन पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। मार्च 2023 में एक शिकायत के बाद प्रशासन ने सरकारी जमीनों का चिह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.