धनबाद, फरवरी 5 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी में किराया बढ़ोत्तरी को लेकर खेमका कोल कैरियर का कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य तीसरे दिन बुधवार को भी बाधित रहा। जबकि किराया बढ़ोत्तरी को लेकर बुधवार की सुबह 11 बजे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के प्रतिनिधि और हाइवा ऑनरों के बीच वार्ता हुई, लेकिन यह वार्ता विफल रही। कंपनी प्रतिनिधि ने पूर्व में दिए जा रहे 64 रुपया प्रति टन किराया को 1 रुपया बढ़ाकर 65 रुपये प्रति टन देने की बात कही। लेकिन हाइवा ऑनरों ने फिक्स किराया की मांग करते हुए 2 हजार रुपया प्रति ट्रिप देने की मांग की, जिसके कारण वार्ता विफल रही। बता दें कि कंपनी के अधीन ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे स्थानीय निजी हाइवा मालिकों ने किराया बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर सोमवार से बंदी किए हुए हैं। जिसके कारण एएमपी कोलियरी से लिंक साइडिंग के बीच कंपनी का कोल ...