अमरोहा, दिसम्बर 28 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला अस्पताल में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन 108, 102 व एएलएस एंबुलेंसों पर तैनात ईएमटी को स्वास्थ्य सेवाओं को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य सीएमएस डा़ अश्वनी कुमार भंडारी व चिकित्सा अधीक्षक डा़ चरन सिंह ने रेस्पॉंस टाइम में मरीजों और घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पर जोर दिया। ताकि उनकी जान बचाई जा सके। इमरजेंसी मेंडिकल अधिकारी डा़ मोहम्मद इकबाल व डा़ शशांक बश्शी ने ईएमटी को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रशिक्षण दिया। साथ ही सीपीआर देना सिखाया। ताकि विषम परिस्थिति में मरीज की जान बचाई जा सके। एंबुलेंस प्रभारी कुलदीप सिंह ने सर्दी के मौसम में सतर्कता से ड्यूटी करने की एंबुलेंस स्टाफ को हिदायत दी। प्रशिक्षण के अंत में बेहतर कार्य...