दुमका, नवम्बर 11 -- दुमका। एएन कॉलेज, दुमका में बायोडाइवर्सिटी कंजर्वेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत चयनित प्रशिक्षुओं तथा इको क्लब के स्वयं सेवकों ने वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं झारखण्ड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड के सदस्य डॉ. अमर नाथ सिंह के नेतृत्व में बंदरजोरी स्थित वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित स्थायी पौधाशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र छात्राओं को नर्सरी में तैयार किये जा रहे स्थानीय प्रजाति के शिशु पौधों की तैयारी की विधि से रु ब रु कराना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.