कानपुर, अक्टूबर 13 -- कानपुर। आचार्य नरेंन्द्रदेव नगर निगम महिला महाविद्यालय (एएनडी कॉलेज) हर्षनगर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सोमवार को जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। छात्राओं को एन्टी रैगिंग, महिला उत्पीड़न आदि विषयों पर जागरूक किया गया। प्रचार्या प्रो.ऋतम्भरा ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व आत्म सुरक्षा के विभिन्न प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. मंजू रानी, प्रो.नीलम चौहान, प्रो.कुसुम सिंह, डॉ.सुप्रिया पांडेय, प्रो.मंजू भारती, प्रो.संगीता अवस्थी, प्रो. आरती, प्रो.अंजिता सिंह, प्रो.अर्चना व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.