लखनऊ, फरवरी 12 -- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार को चार अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ ने यह कार्रवाई आगरा, सहारनपुर, बरेली व अलीगढ़ में की। इस कार्रवाई में करीब तीन करोड़ रुपये की अफीम व गांजा बरामद हुआ है। एएनटीएफ का गठन वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ था। इस टास्फ फोर्स ने तीन साल में 1003 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 361 एफआईआर दर्ज हुई थी। इस अवधि में 381 करोड़ 70 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद हुआ था। एएनटीएफ के आईजी के मुताबिक सहारनपुर में विजेन्द्र,खुन्नीलाल,मानसिंह और वीरेंद्र, आगरा यूनिट ने पुष्पेंद्र,मनोज कुमार व जाकिर को पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...