लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। एएनटीएफ और ठाकुरगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर शाम को हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 507 ग्राम हेरोइन मिली। जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास से स्कूटी, दो मोबाइल और नकदी मिली। एएनटीएफ ने ठाकुरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एएनटीएफ के एसआई कुलदीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि हेरोइन तस्करी के लिए कुछ लोग ठाकुरगंज इलाके में पहुंचने वाले हैं। इस पर ठाकुरगंज पुलिस से संपर्क किया गया। संयुक्त टीम ने ठाकुरगंज के रोशनाबाद कॉलोनी बालागंज में स्कूटी सवार की घेराबंदी की। पुलिस ने स्कूटी सवार युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 507 ग्राम हेरोइन मिली। इसके अलावा स्कूटी, दो मोबाइल और 1120 रुपये बरामद हुए। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सि...