सिद्धार्थ, जनवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मेडिकल कॉलेज में चार जनवरी की शाम आवास के बाहर एएनएम व स्टॉफ नर्स के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में सदर थाने पर दोनों पक्षों की ओर से तहरीर पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में एएनएम जनवरी की शाम अपने आवास के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक स्टॉफ नर्स अचानक एएनएम के पास पहुंचकर किसी बात को लेकर हमलावर हो गई। एएनएम ने किसी तरह अपना बचाव किया। इसके बाद दोनों तरफ से सदर थाने में तहरीर दी गई। सदर थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि एएनएम व स्टॉफ नर्स के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों तरफ से तहरीर पड़ी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.