मुंगेर, नवम्बर 30 -- तारापुर,निज संवाददाता। एएनएम प्रशिक्षण स्कूल तारापुर में रविवार को प्रथम एवं द्वितीय सत्र की प्रशिक्षु छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर बनाई गई रंगोलियों के माध्यम से परिवार और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका,उनकी महत्ता और उनकी बहुआयामी क्षमताओं को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया। प्रशिक्षुओं के द्वारा नारी-समृद्ध समाज पर उकेरी गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रहा। प्राचार्या नाएमा खान ने कहा कि एएनएम छात्राएं न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान देती हैं बल्कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.