सिद्धार्थ, अक्टूबर 8 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम डीएम डॉ.राजा गणपति आर ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र महदेवा पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम के अनुपस्थित रहने पर सस्पेंड करने व रजिस्टर अधूरा रहने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस देने का निर्देश दिया। डीएम बुधवार को बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे। एएनएम रागिनी यादव अनुपस्थित मिलीं। इसके बाद डीएम ने एमओआईसी नौगढ़ से फोन से बात की। एमओआईसी ने बताया कि एएनएम लापरवाही करती हैं, इन्हें पूर्व में भी नोटिस दिया गया था। इस पर डीएम ने एएनएम को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर को देखा। रजिस्टर अधूरा होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस देने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.