चतरा, अक्टूबर 8 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को कुष्ठ खोजी रोग अभियान के प्रथम चक्र को लेकर प्रखंड स्तर पर कार्यरत एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में 55 एएनएम ने हिस्सा लिया। उक्त प्रशिक्षण में एएनएम को कुष्ठ रोग एवं कुष्ठ रोग से बचाव और पहचान करने कुष्ठ रोग हो जाने पर सेल्फ केयर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एनएलआर रांची के डॉक्टर काशीनाथ चक्रवर्ती और काय चिकित्सा आशीष पाठक के द्वारा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...