मधुबनी, नवम्बर 16 -- राजनगर,एक प्रतिनिधि। रामपट्टी स्थित एएनएम कॉलेज के भवन में शनिवार की रात अगलगी की घटना हुई। गनीमत रही कि कॉलेज में रहने वाली छात्राओं को तुरंत इसकी जानकारी हो गई। जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हलांकि आग लगने की खबर फैलते हीं कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गया। वे लोग भवन छोड़कर बाहर निकल गए एवं आग बुझाने की कवायद में जुट गए। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत महसूस किया। घटना में मामूली नुकसान होने की बात सामने आई है। मामले में प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पा कुमारी ने बताया कि रात्रि करीब 10 बजे के आसपास वर्ग कक्ष में आग लग गई थी। उस समय कॉलेज में करीब सौ से अधिक छात्राएं थी। सभी आराम कर रही थी। आग लपटें देखकर सभी सतर्क हो गए। कुछ हीं समय में आग पर काबू पा लिया गया। शॉट-सर्किट के कारण आग लगने की बात कही।

ह...