सिमडेगा, फरवरी 13 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में शनिवार को एएनएम और जीएनएम छात्राओं का ओथ टेकिंग कैंपिंग सम्मान समारोह मनाया जाएगा। जिसमें छात्रों को अपने कर्तव्य और सेवा निष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद छात्राएं क्लीनिकल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। मदर टेरेसा कॉलेज में एएनएम के 17 वीं और जीएनएम की 5 वीं बैच का कैंपिंग समारोह होगी। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद की विशेष उपस्थिति होगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...